जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर फुलवारी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को दीवाली त्यौहार के महत्व के बारे में जागरूक करना था। पर्व का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह ने गणेश लक्ष्मी का पूजन कर किया तथा बच्चों को दीपावली उत्सव के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दीवाली खुशी और उल्लास का त्यौहार है। यह वह दिन था, जब राजा राम ने बुरी ताकतों का नाश कर पुनः अयोध्या वापस लौटे थे और उनकी प्रजा ने उनका स्वागत घी के दीपक जलाकर किया था। दीवाली लंबे समय से पटाखे फोड़ने से जुड़ी हुई है, जो त्यौहार की सच्ची भावना में नहीं है। त्यौहार का मुख्य उद्देश्य अपने प्रियजनों के साथ खुशियां मानना है। दीवाली हमें जीवन में अच्छी चीजों के लिए धैर्य रखना सिखाती है। विद्यालय में आयोजित रंगोली, दीप सजावट, क्ले द्वारा दीप बनाने आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने स्कूल को सजाने के लिए अपनी रचनात्मकता दिखाई। इस काम को करके बच्चों में आनंद एवं उल्लास देखने मिला।


विद्यार्थियों ने HAPPY DIWALI, SHUBH DIWALI, SHUBH LABH ,COVID-19, POLLUTION AWARNESS, INDIAN CULTURE आदि का चार्ट बनाया। उन्होंने अलग-अलग डिजाइन की रंगोली भी बनाई। बच्चों ंने अपनी कक्षाओं और स्वागत क्षेत्र को विभिन्न सजावटी सामग्री से सजाया। छात्रों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं में विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां, दीये और पूजा की सामग्री शामिल थीं। बच्चों ने देवताओं के चित्र से लेकर फूलों के पैटर्न तक रंगोली के विभिन्न डिजाइन बनाए। पूरा प्रदर्शन जबरदस्त था। इस मौके पर विद्यालय के सचिव क्रांति कुमार सिंह ने दीपावली के अवसर विद्यालय के सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दीवाली का उपहार देकर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : जब 276 यात्रियों को ले जा रहे विमान का आसमान में बंद हो गया इंजन!

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

