Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने तेज किया चुनावी सम्पर्क

Gonda News : फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने तेज किया चुनावी सम्पर्क

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्टां के यूपी पीसीआई के चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जिलाध्यक्ष हरि ओम सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन द्वारा जॉय कैफे फैमिली रेस्टोरेंट्स एंड बैंकेट हाल में कार्यक्रम किया गया गया, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, प्रदेश सचिव चंदन मौर्य, प्रत्याशी यूपीपीसीआई नवीन वर्मा, अभिषेक वर्मा, संजीव कुमार राजन सिंह जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर को पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पीसीआई चुनाव को लेकर फार्मासिस्टों ने चुनावी बिगुल बजा दिया है जिसके लिए पूरे प्रदेश में पांच लोगों की घोषणा की गई है और नामांकन कराया गया है। सभी फार्मासिस्ट एकत्र होकर वोट एंड सपोर्ट करें जिससे फार्मसिस्ट संवर्ग का भला हो सके। इसी क्रम में नवागत औषधि निरीक्षक राजिया बानो से भी मुलाकात करके एबीपीए पैनल को वोट करने की अपील की गई है। फार्मासिस्ट साथियों के इस सम्मेलन में जिला कार्यकारणी, ब्लॉक कार्यकारणी सुधीर पाठक, सद्दाम, राज कमल, राम कृपाल साहू, नीरज साहू, हिमांशु शुक्ला, विनय तिवारी, सुनील, विपिन मौर्य, अफताब अहमद आदि मौजूद रहे।

Gonda News : फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने तेज किया चुनावी सम्पर्क

यह भी पढें : माफी न मांग कर राज ठाकरे ने हरा कर दिया हमारे घाव-बृजभूषण

Gonda News : फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने तेज किया चुनावी सम्पर्क
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular