जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह के आगमन पर जिलाध्यक्ष गोण्डा हरि ओम सिंह द्वारा माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया गया। उसके बाद डीएलए (देवीपाटन मंडल) गणेश चंद्र श्रीवास्तव और औषधि निरीक्षक बलरामपुर एवं बहराइच राजू प्रसाद से मुलाकात करके फार्मासिस्ट साथियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया। गोण्डा औषधि निरीक्षक प्रीति सिंह की कार्यशैली फार्मासिस्ट विरोधी है और उनका लाइसेंस संबंधी कार्य संदिग्ध है। मंडल में रिटेल का लाइसेंस शासन के निर्देशानुसार 24 घंटे में जारी होना चाहिए और होल सेल का लाइसेंस 15 दिन के अंदर जारी होना चाहिए, लेकिन शासन के आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। इसके लिए सख्त लहजे में चेतावनी दी गई कि लाइसेंस संबंधित कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फार्मासिस्ट का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस पर डीएलए द्वारा 24 घंटे में लाइसेंस जारी करने का आश्वासन दिया गया और होलसेल का लाइसेंस 15 दिन में जारी किया जाएगा। साथ में जिलाध्यक्ष श्रावस्ती महफूज खान, जिलाध्यक्ष बलरामपुर जैनुल बक्सर और जिले के कई अन्य फार्मासिस्ट भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : केरल में हालात बेकाबू, सख्त की गई पाबंदियां
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
