Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : फर्जी मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने वालों को सख्त...

Gonda News : फर्जी मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने वालों को सख्त चेतावनी

लोकल इंटेलिजेंस सक्रिय, जन सामान्य से भी डीएम ने मांगा इनपुट

संवाददाता

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही ने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन फर्जी मतदाता फोटो पहचान पत्र (इपिक) बनाया या जारी किया जाएगा तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस सम्बन्ध में सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी मतदाता फोटो पहचान पत्र (इपिक) बनाया जा सकता है। इसलिए इस पर पैनी नजर रखते हुए ऐसे लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कुछ एजेन्सीज या व्यक्तियों द्वारा फर्जी मतदाता फोटो पहचान पत्र (इपिक) बनाकर प्रिंट किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में उन्होंने स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को सतर्क करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस पर नजर रखें तथा स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय करें और जनसामान्य से भी इस सम्बन्ध में सूचनाएं एकत्रित करें जिससे इस प्रकार के आपराधिक कृत्य कारित करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके तथा जिले में स्वतंत्र, निर्भीक व निष्पक्ष निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया जा सके।

यह भी पढ़ें : पति पत्नी में से एक हो सकता है चुनाव ड्यूटी से मुक्त, करें आवेदन
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular