Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : प्रेक्षकों ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

Gonda News : प्रेक्षकों ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

प्रशासन को दिए आयोग के मानक अनुरूप तैयारियां करने के निर्देश

संवाददाता

गोण्डा। आगामी विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिले की सभी सात विधानसभाओं के सामान्य प्रेक्षकों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों संग शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, कार्मिक प्रशिक्षण स्थल सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टामसन व एलबीएस पीजी कॉलेज तथा मतगणना स्थल नवीन गल्ला मण्डी का निरीक्षण किया। प्रेक्षकों ने टामसन कॉलेज में पहुंचकर वहां द्वितीय चरण में होने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों, ईवीएम व स्टैंसिल आदि की प्राप्ति, वाहन व्यवस्था, कार्मिकों की रवानगी का प्लान तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद प्रेक्षकगण सीधे ईवीएम स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण करने बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थल पहुंचे। वहां पर उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट के रखने हेतु किए गए प्रबंधों तथा मतगणना की तैयारियों व पूरे प्लान को समझा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा प्रबंधों हेतु जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद सभी प्रेक्षक जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने ईवीएम के रेंडमाइजेशन, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट वीवीपैट तथा ईवीएम की बैटरी आदि की जानकारी ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिले की सातों विधानसभाओं में कुल 2918 बूथों के सापेक्ष 3210 ईवीएम व 3210 वीवीपैट मशीनों की जांच कराकर नई बैट्रियों के साथ लैस कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत से 10 प्रतिशत अधिक वीवीपैट मशीनें व ईवीएम को रिजर्व में रखा गया है ताकि कहीं भी दिक्कत या खराबी आने पर तत्काल बदला जा सके।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा मेहनौन के प्रेक्षक डा. सीआर प्रसन्ना, गोंडा के प्रेक्षक टीपी राजेश, कटरा बाजार के प्रेक्षक सुभाष चन्द्र मजूमदार, कर्नलगंज के प्रेक्षक डीडी पन्धारपते, तरबगंज के प्रेक्षक जेएम पठानिया, मनकापुर के प्रेक्षक केएस बासवा, गौरा के प्रेक्षक मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल कुमार, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीआरओ जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News : प्रेक्षकों ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा
यह भी पढ़ें : फर्जी मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने वालों को सख्त चेतावनी
कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular