Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाइजेशन...

Gonda News : प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाइजेशन पूर्ण

शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैनात किए जाएंगे करीब 13 हजार कार्मिक-डीएम

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु जिले के सभी सात विधानसभाओं के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में शुक्रवार को एनआईसी में सम्पन्न हुआ। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश कुमार ने प्रेक्षकों की अनुमति के उपरान्त रेंडमाइजेशन किया।
रेंडमाइजेशन से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल कुमार ने प्रेक्षकों को विधानसभा वार आवश्यक कार्मिकों के बारे में बताते हुए कहा कि जिले में कुल 2918 बूथ व 295 रिजर्व बूथ हैं, जिनमें 295 मेहनौन में 452, 296 गोंडा में 429, 297 कटरा बाजार में 458, 298 कर्नलगंज में 391, 299 तरबगंज में 423, 300 मनकापुर में 386 तथा 301गौरा में 379 बूथ हैं। इसके अलावा 295 रिजर्व बूथ व 17 पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। सभी 2918 बूथों के लिए कुल 12852 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी व उनके साथ तीन मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को विधानसभा आबंटित हो गया है। अब तृतीय रेंडमाइजेशन में कार्मिकों की ड्यूटी बूथों पर लगेगी। रेंडमाइजेशन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में कार्मिकों की ड्यूटी एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन के माध्यम से लगाई गई।
इस दौरान विधानसभा मेहनौन के प्रेक्षक डा. सीआर प्रसन्ना, गोंडा के प्रेक्षक टीपी राजेश, कटरा बाजार के प्रेक्षक सुभाष चन्द्र मजूमदार, कर्नलगंज के प्रेक्षक डीडी पन्धारपते, तरबगंज के प्रेक्षक जेएम पठानिया, मनकापुर के प्रेक्षक केएस बासवा, गौरा के प्रेक्षक मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल कुमार, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीआरओ जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश दूबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो शिक्षक निलम्बित
कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular