जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। आसन्न विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन तत्पर है। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में गुरुवार को एक टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करके प्रचार में लगे वाहनों की जांच की। इस क्रम में आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर दो वाहनों का चालान किया गया। बताया जाता है कि इन वाहनों पर बिना अनुमति के स्टीकर चिपकाया गया था। प्रशासनिक टीम द्वारा नगर के कई प्रिटिंग प्रेस पर छापेमारी की गई, जिससे हड़कम्प मच गया।

यह भी पढ़ें : जानें अखिलेश ने किन लोगों से कहा, वे न दें सपा को वोट
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि हमारी टीम ने नगर के प्रशासनिक टीम ने स्टार आफसेट, नासिरा प्रेस, गौरी प्रिण्टर्स आदि प्रिटिंग प्रेसों पर छापेमारी कर वहां छपने वाले प्रचार सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि प्रिटिंग प्रेस मालिकों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है। जैसे उनके द्वारा पम्पलेट, पोस्टर या अन्य किसी भी मुद्रित सामग्री पर मुद्रक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर व मुद्रित प्रतियों की संख्या स्पष्ट व पठनीय रूप से मुद्रण किया जा रहा है या नहीं। इसके साथ ही टीम द्वारा इस बात की भी पड़ताल की गई कि प्रेस मालिकों द्वारा उतनी ही प्रतियां मुद्रित की जा रही हैं, जिनकी अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई है अथवा उससे ज्यादा। क्षेत्राधिकारी सदर ने बिना अनुमति अथवा अनुमति से अधिक प्रतियां मुद्रण किए जाने पर प्रेस मालिकों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए कटिबद्ध है। यदि किसी ने इसका उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि आचार संहिता के अनुपालन के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाएं।

यह भी पढ़ें : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, बच्चों महिलाओं समेत 13 की मौत
कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
