Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : प्राथमिक विद्यालय में प्रधान व शिक्षकों में विवाद

Gonda News : प्राथमिक विद्यालय में प्रधान व शिक्षकों में विवाद

संवाददाता

गोण्डा। जिले के थाना क्षेत्र छपिया अन्तर्गत ग्राम ढंढौवा के प्राथमिक विद्यालय में निर्धारित समय से विद्यालय न आने-जाने को लेकर ग्राम प्रधान रामतौल वर्मा व शिक्षिकाओं में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई पर पहुंच गया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्यालय को घेर लिया। वहीं मामले में ग्राम प्रधान रामतौल वर्मा का कहना है कि मैं इस रास्ते से गुजर रहा था। उस दौरान विद्यालय के बाहर बच्चे खेल रहे थे। मैं विद्यालय के अंदर गया, जहां पर कोई अध्यापक मौजूद नहीं था। इस वजह से मेरे द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। तत्पश्चात मौके पर पहुंची अध्यापिकाओं से इस बारे में पूछा गया तो वह लोग लड़ाई झगड़े पर उतर आईं। उनके साथ आए पुरुषों द्वारा मुझसे मारपीट की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चौकी बभनान पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत न होता देख मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। उक्त संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular