Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : प्राथमिक उपचार में जरूरी है पट्टी बांधने की विधि...

Gonda News : प्राथमिक उपचार में जरूरी है पट्टी बांधने की विधि जानना

एलबीएस में चल रहा तीन दिवसीय रेडक्रास सोसाइटी का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। भारतीय रेडक्रास सोसायटी की श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज यूनिट में चल रहे प्राथमिक उपचार पर आधारित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सेण्ट जॉन एम्बुलेन्स बिग्रेड के कोर आफिसर आशीष शर्मा ने प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्रदान किया। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि उन्होंने सर्वप्रथम पट्टियों के प्रकार और उसे विभिन्न चोट की स्थितियों में उसे बांधने के तरीके समझाते हुए बताया कि इनका ज्ञान प्राथमिक चिकित्सा करने के लिए अनिवार्य है। इसके पश्चात मरीज का परिवहन तथा घाव का प्राथमिक उपचार जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मरीज के परिवहन करने के तरीके और जलने के प्रकार और उसके उपचार तथा जानवरों के काटने पर प्राथमिक उपचार करने के बारे में बताया गया। कृत्रिम श्वसन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें किसी व्यक्ति की धड़कन या सांस रुक जाने पर सीपीआर विधि द्वारा बेहोश व्यक्ति को पुनः होश में लाया जाता है।

यह भी पढें : महाभारत एक पूर्ण न्याय शास्त्र है, जानें कैसे?

शिविर के समापन में मुख्य अतिथि एलबीएस प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. आलोक अग्रवाल ने कहा कि परोपकार एक एफडी की तरह है, जो जीवन में लगातार बढ़ती जाती है और बुरे समय में हमारे काम आती है। जो कुछ भी आपने सीखा है, उसे समाज और स्वयं के हित में इस्तेमाल करना श्रेयस्कर होगा। रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस तीन दिवसीय शिविर में जो कुछ भी सीखा वह उसके एवं स्वयं के जीवन में लाभदायक होगा। कालेज के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को हमेशा मानव सेवा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। मुख्य अतिथि ने सभी को मानव सेवा करने की शपथ दिलायी।
इस मौके पर ‘भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी : एक परिचय’ विषय पर निबंध का आयोजन किया गया जिसमें रिंकी को प्रथम, बीना को द्वितीय और ज्योति गौतम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ‘मरीज का परिवहन’ विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें मधु तिवारी को प्रथम, खुशबू यादव को द्वितीय और रीना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अतिथियों ने सभी विजेता स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का फीडबैक दुर्गा देवी चौहान, शालिनी मौर्य और महेश तिवारी ने दिया। इस अवसर पर सदस्य जनपदीय रेडक्रॉस सोसायटी मो. अफजल, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अमन चन्द्रा, डॉ ममता शुक्ला, राकेश मिश्र और पूर्व स्वयंसेवक संदीप कुमार मिश्र, पूनम, अभिजीत यश भारती और सौरभ कुरील उपस्थित थे। स्वयंसेवकों ने विगत तीन दिनों में जो कुछ भी सीखा, उसका अतिथियों के समक्ष संक्षिप्त प्रदर्शन किया।

यह भी पढें : SDO मटेरा व रंजीतपुर को मुख्य अभियंता ने दी चेतावनी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular