Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : प्रशिक्षु महिला आरक्षी की मौत

Gonda News : प्रशिक्षु महिला आरक्षी की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के मोतीगंज थाने पर तैनात एक प्रशिक्षु महिला आरक्षी की आज सुबह मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात्रि में महिला आरक्षी कनक सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसके शरीर में अचानक तेज से दर्द होने लगा। उसने जिसकी जानकारी उसने सहयोगियों को दी। आज सुबह उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर ले जाया गया, जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया। यहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व ही वह गोण्डा पुलिस लाइन से प्रशिक्षण के लिए थाने पर आई थी। प्रभारी निरीक्षक कन्हई प्रसाद ने बताया कि महिला सिपाही के घर वालों को सूचना दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular