संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर शहर के गुरुनानक चौक क्षेत्र के आसपास अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका व पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। सर्वाधिक अस्थायी अतिक्रमण वाले क्षेत्र महिला चिकित्सालय के आसपास विशेष फोकर रहा। उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे बने स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। साथ ही पटरियों पर हुए अस्थायी कब्जे को भी खाली कराया गया। आज पूर्वान्ह टीम में शामिल अधिकारी भारी सख्या में पुलिस फोर्स व नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ महिला अस्पताल के पास पहुंचे। वहां जेसीबी से अतिक्रमण कर सड़क की पटरियों तक लगाई गई दुकानें और टीन व पक्के अतिक्रमण हटाए गए। अचानक तोड़फोड़ से अप्रसन्न कुछ दुकानदारों ने कहा कि बिना नोटिस के अचानक अभियान चलाना उचित नहीं है। इस अवसर पर नगर पालिका के नजूल निरीक्षक गुरुचरण, राम जनम मिश्रा, गुरुनानक चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढें : योगी का जवाब सुनकर अखिलेश रह गए दंग
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
