जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय न्यौरा में तैनात सहायक अध्यापक प्रवीण तिवारी को परसपुर ब्लॉक इकाई का संयोजक मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि वर्तमान सत्र की सदस्यता पूर्ण करके महासंघ की नियमावली के तहत ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाए। उनके मनोनयन पर लक्ष्मण सिंह, मनोज चतुर्वेदी, अंजनी शुक्ल, अशोक यादव, प्रदीप सिंह, अनूप पांडेय, योगेश मणि तिवारी, पंकज पांडेय सहित ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त ब्लॉक संयोजक प्रवीण तिवारी ने संगठन द्वारा ब्लॉक संयोजक मनोनीत किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने ब्लॉक के शिक्षकों से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के साथ जुड़ने का आवाहन करते हुए कहा उनकी समस्याओं का निराकरण करवाना मेरी प्राथमिकता होगी। यह जानकारी जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने दी है।
यह भी पढ़ें : CDO ने की पांच गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
