प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक व प्रभारी सेनानायक 30वीं वाहिंनी पीएसी संतोष कुमार मिश्रा ने वाहिनी पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। सेनानायक ने सर्वप्रथम समस्त रिक्रूट आरक्षियों को टर्नआउट को हर हाल में बेहतर रखने के निर्देश दिए। सेनानायक ने एक्स सर्विस मैन रिक्रूटों आरक्षियों से वार्तालाप कर मैस में मिल रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी की तथा संबंधित को सुपाच्य एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित सभी आईटीआई पीटीआई से चल रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी कर प्रशिक्षण को औऱ बेहतर बनाने के लिए उच्चाधिकरियों को प्रशिक्षण का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। स्थानान्तरण पर आये प्लाटून कमाण्डरों की प्लाटूनों में नवनियुक्ति करने के लिए तथा उपस्थित कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया।
यह भी पढ़ें : विधानसभा ने इन शब्दों को माना असंसदीय, इनका उपयोग होगा वर्जित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
