बुधवार को वजीरगंज, तरबगंज व नवाबगंज विकास खण्डों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शासकीय योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें अधिकारी, लापरवाही अक्षम्य-सिद्धार्थ नाथ
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री व जनपद के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को वजीरगंज विकास खण्ड सभागार में वजीरगंज तथा नगर पालिका नवाबगंज के न्यू मैरिज हाल में विकास खण्ड नवाबगंज तथा तरबगंज के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा ब्लाकवार विकास कार्यक्रमों की समीक्षा का प्रथम चक्र पूरा हो गया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं तथा स्वावलंबन, कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को स्वीकृति एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की। समीक्षा बैठकों में ब्लाकों की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करते हुए प्रभारी मंत्री ने विकास खण्ड तरबगंज को प्रथम स्थान तथा नवाबगंज को द्वितीय स्थान दिया। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लाकवार समीक्षा बैठकों का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पहुंचाना तथा उनकी हकीकत के बारे में जानकारी प्राप्त कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करना है। प्रभारी मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का प्रयास करें कि अच्छा कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का उदाहरण अन्य समूहों के लिए भी प्रस्तुत कराएं ताकि वे भी उनसे प्रेरित हो सकें। इसके अलावा शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों से लाभान्वित करने हेतु आयोजित समारोहों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाए।

समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं के स्वावलंबन एवं रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास मनरेगा, चतुर्थ राज्य वित्त, तेरहवां, विभिन्न वित्त आयोगों की प्रगति रिपोर्ट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह के गठन की प्रगति, लघु सिंचाई विभाग पंडित दीनदयाल स्वतः रोजगार योजना की प्रगति, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थिति, कायाकल्प योजना, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण संबंधी सूचना, पंचायत भवन निर्माण की प्रगति, बीज वितरण की प्रगति, किसान सम्मान निधि एवं कृषक पंजीकरण की स्थिति, सहकारिता विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो की प्रगति, इंडिया मार्का हैंडपंप के स्थापन की प्रगति, पशुपालन विभाग खाद्य एवं रसद विभाग, जल जीवन मिशन, खादी ग्राम उद्योग स्वास्थ विभाग तथा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी व विकास परियोजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जाय। समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को उद्योगों से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि महिला स्वयं सहायता समूह ज्यादा से ज्यादा गठित हों, एफपीओ का गठन किया जाए तथा सरकार द्वारा उन्हें जो भी सहायता राशि या उद्योग स्थापन के लिए मदद की योजनाएं संचालित हैए दिलाई जाएं। सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन के निर्माण को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में तेजी लाई जाए। किसान सम्मान निधि की समीक्षा के दौरान उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि जितने भी आवेदन किसान सम्मान निधि के लंबित हैं, उनकी पात्रता का परीक्षण कराकर 15 दिनों के अंदर सभी पात्र कृषकों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। वजीरगंज ब्लाक परिसर में स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा पौधरोपण किए। इस दौरान विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, नपाप नवाबगंज चेयरमैन डा. सतेन्द्र सिंह, सुमित भूषण सिंह, वेद प्रकाश दूबे, पूर्व अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख वजीरगंज राम बहादुर सिंह, पंकज सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा सभी ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बादल फटने से पांच की मौत, 25 लापता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
