प्रदीप पांडेय
गोण्डा। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों व ग्राम प्रधानों की बैठक सोमवार को ब्लाक सभागार में आयोजित की गई, जिसमें चर्चा के उपरान्त पच्चीस सूत्री एक मांग पत्र बीडीओ की अनुपस्थिति में एकाउंटेंट कृष्ण कुमार मिश्रा को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांव में प्रधानों को अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति पूर्ण जनप्रतिनिधि का दर्जा प्रदान करते हुए वेतन व पेंशन प्रदान किया जाए। पंचायतों को स्वतंत्र कार्यदायी संस्था बनाकर परिक्षेत्र में सभी कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाए। प्रधानों की शिकायत शपथ पत्र पर ली जाए और शिकायत झूठी पाई जाने पर शिकायतकर्ता के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए। स्कूलों में बिजली का बिल शिक्षा विभाग से लिया जाय। गांव में संचालित होने वाली गौशाला के लिए अलग से बजट दिया जाए। प्रधानों के ब्लाक मुख्यालय पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाय। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष ज्योति चन्द्र उर्फ गुड्डू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिव भगवान शुक्ल, जिला महासचिव सभाजीत सिंह, मो. फारुख, विश्राम गोस्वामी, अशोक कुमार वर्मा, पंकज सिंह, नजीम खान, वसीम अहमद, कृष्ण मुरारी, राजेश दूबे सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सभी कर्मचारियों का डबल डोज वैक्सीनेशन अनिवार्य
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
