संवाददाता
धानेपुर, गोन्डा। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना अंतर्गतप्राथमिक विद्यालय पूरे सिधारी मे कार्यरत अखिलेश कुमार निवासी 518 आवास विकास कॉलोनी पूरे सिधारी में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे और हाई ब्लड प्रेशर और शुगर से ग्रसित थे। रविवार को इनका निधन हो गया था। सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना पर एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रामराज, तोताराम पांडे, एआरपी महेश चौधरी, कुलदीप शुक्ला, सुनील वर्मा, शरद सिंह, हरिप्रसाद वर्मा, राहुल वर्मा, कुलदीप पाठक, पुष्पेंद्र वर्मा आदि अध्यापक गण उपस्थित थे।
