जिले में 01 लाख 35 हजार से अधिक कार्ड धारकों को बांटा गया 2373 मी. टन अनाज
दुल्हन की तरह सजाई गईं कोटे की दुकानें, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने बांटा खाद्यान्न
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन वितरण के मामले में जिले ने रिकार्ड कायम किया। पहली बार एक दिन में जिले की 1353 सरकारी कोटे की दुकानों से एक लाख 35 हजार से अधिक कार्डधारकों को 2373 मी. टन खाद्यान्न जनप्रतिनिधियों व सम्भ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से वितरित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती अनामिका सिंह इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : 96 लाख के गोलमाल में जिम्मेदार मस्त, बेगुनाह पस्त
नगर के वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित मुख्य समारोह में नगर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में डीएम द्वारा शहीद स्व. गंगाराम की पत्नी श्रीमती शांति देवी तथा वयोवृद्ध लाभार्थी पतिराजी को अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा निःशुल्क खाद्यान्न प्रदान किया गया। नवाबगंज कस्बे में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री द्वारा कार्डधारकों को बैग में निःशुल्क खाद्यान्न प्रदान किया गया। सदर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, विद्युत आपूर्ति, आवास सुविधा, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं के साथ ही कृषि के क्षेत्र में शानदार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान सरकार द्वारा हर व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में आक्सीजन प्लान्टों की स्थापना का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। केविड काल के दौरान बेरोजगारी का शिकार हुए गरीब भूखा न रह जाए, इसके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा लगातार निःशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है और परिणामतः कोई भी गरीब भूखा नहीं हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।

यह भी पढ़ें : राम नगरी पहुंचे योगी, बोले-संतों से भेंट के साथ करेंगे रामलला का दर्शन-पूजन
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत हर पात्र को आगामी नवम्बर माह तक नियमित खाद्यान्न के अतिरिक्त प्रति यूनिट निःशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतरीन कोविड प्रबंधन की बदौलत आज गोण्डा जनपद कोरोना मुक्त हो गया। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार जन जीवन बचाने के लिए लगातार हर संभव मदद दी गई, जिसके परिणाम स्वरूप जनपद में कोरोना को समाप्त किया जा सका। उन्होंने कार्ड धारकों से अपील की जिन्हें आज बैग व निःशुल्क खाद्यान्न नहीं मिला है, वे 06 व 07 अगस्त को अपने कोटे की दुकान पर जाकर बिना किसी परेशानी के राशन ले सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के 06 लाख 05 हजार 448 राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न दिया जाना है जिसके तहत आज पहले दिन 01 लाख 35 हजार से अधिक कार्ड धारकों को लगभग 2373 मीट्रिक टन खाद्यान्न बेग के साथ दिया गया।

यह भी पढ़ें : आयुक्त ने किया निःशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले को 110 सेक्टर व 04 जोन में विभाजित करते हुए सभी 1353 कोटे की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी। नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में खाद्यान्न का पारदर्शी ढंग से वितरण सुनिश्चित कराया गया। खाद्यान्न वितरण की मॉनीटरिंग उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर व जनपद स्तर पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा की जाती रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले की 1353 कोटे की प्रत्येक दुकान पर लाभार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें सरकारी थैले में प्रति यूनिट पांच किलो राशन मुफ्त में दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया यह खाद्यान्न, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिमाह नियमित मिलने वाले खाद्यान्न के अतिरिक्त निःशुल्क दिया जा रहा है। इस योजना के तहत आगामी नवम्बर माह तक फ्री में राशन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मेधावियों के लिए वरदान है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना-रंगाराव
इस अवसर पर मंथन कल्चरल सोसाइटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं सम्भ्रांत नागरिकों द्वारा विभिन्न कोटे की दुकानों पर पहुंचकर लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। विकास खण्ड परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कालेज में ब्लाक प्रमुख व बीडीओ की उपस्थिति में किक्रेट मैच का आयोजन कर भव्यता प्रदान की गई। मुख्य समारोह में एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी आदि अधिकारी तथा कार्ड धारक मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
