Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : प्रदेश रैंकिंग में टॉप टेन में पहुंचा अभियोजन विभाग

Gonda News : प्रदेश रैंकिंग में टॉप टेन में पहुंचा अभियोजन विभाग

डीएम ने ट्राफी प्रदान कर किया सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जनपद गोण्डा के अभियोजन विभाग को ई-प्रॉसीक्यूशन की फीडिंग एवं सजा के मामले में प्रथम दस में स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जेडी अभियोजन सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 60 लाख से ज्यादा प्रविष्टियां कर उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है। वहीं स्टेट रैंकिंग में जनपद गोण्डा को टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने इस उपलब्धि को अभियोजकों की मेहनत, लगन व उत्कृष्ट कार्य का परिणाम बताते हुए कहा कि सुमचित पैरवी व समयबद्ध फीडिंग के कारण जहांं एक ओर वादकारियों को कम समय में न्याय मिला, वहीं ठोस पैरवी के कारण जघन्य आपराध कारित करने वाले कई अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद मिली। इसका परिणाम है कि जनपद का अभियोजन विभाग प्रदेश में रैंकिंग हासिल करने में सफल रहा। जिलाधिकारी ने अभियोजन विभाग को ट्राफी मिलने पर बधाई दी तथा कहा कि ई-प्रासीक्यूशन पर अधिकतम फीडिंग की गई एवं सरकार द्वारा संचालित महिलाओं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अपराधों में भी कमी लाने में बड़े पैमाने पर सफलता मिली है। ट्राफी प्रदान करने के दौरान देवीपाटन मण्डल के संयुक्त निदेशक अभियोजन राम अचरज चतुर्वेदी, एसपीओ संदीप कुमार पाण्डेय व रमेशचन्द्र, एपीओ राजेश शुक्ला, अम्बरीश वर्मा, विकास वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, सुभाष कुमार, नजमुद्दीन कादरी, गिरजापति धर द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular