21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के मध्य हो सकती है प्रवेश परीक्षा
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सेवा, राज्य सिविल सेवा परीक्षा, जेईई, नीट, एनडीए/सीडीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे इच्छुक छात्र छात्राएं आगामी 20 अक्टूबर तक www.abhyuday.up.gov.in पर पंजीकरण करके आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के नोडल अधिकारी/एसडीएम सदर सूरज पटेल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को निःशुल्क कोचिंग मण्डल स्तर पर बनाए गए केन्द्र पर प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया है कि आयोजित होने वाले वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि के लिए तिथि निर्धारण के क्रम में जेईई के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 21 अक्टूबर को अपराहन दो से 3ः30 बजे तक, नीट के लिए प्रवेश परीक्षा 22 अक्टूबर को अपराहन दो बजे से 3ः30 बजे तक, एनडीए/सीडीएस के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अक्टूबर को अपराहन दो से 3ः30 बजे तक, सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 26 अक्टूबर को अपराहन दो से 3ः30 बजे तक होगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि आगामी 29 अक्टूबर एवं कोचिंग सत्र संचालन की संभावित तिथि आगामी 15 नवंबर है।
यह भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल का क्रूर चेहरा आया सामने
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
