संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विधाओं में प्रतिभावान गायक जिनकी आयु 40 वर्ष से कम न हो को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। चयनित कलाकार को रुपए 05 लाख की धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव अपना नामांकन निर्धारित प्रारूप पर आगामी 15 अक्टूबर 2020 तक आवेदन पत्र संस्कृति निदेशालय को अवश्य उपलब्ध करा दें, ताकि नियमानुसार समिति द्वारा उनके नामों पर सम्यक विचार किया जा सके। आवेदन पत्र का प्रारूप व मार्गदर्शी सिद्धांत की जानकारी जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : ASDM महेन्द्र कुमार चुनाव तैयारियों के प्रभारी नामित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
