Tuesday, February 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: प्रक्रिया पूरी कर कृषि यंत्रों पर अनुदान लें कृषक-उप कृषि...

Gonda News: प्रक्रिया पूरी कर कृषि यंत्रों पर अनुदान लें कृषक-उप कृषि निदेशक

संवाददाता

गोण्डा। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ कॉप रेण्ड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में दिनांक 31.03.2021 तक अवशेष रह गये लाभार्थियों के बिल अपलोड, सत्यापन अपलोड एवं डी0बी0टी0 करने हेतु पोर्टल पर व्यवस्था करने के निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया है कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के संचालन हेतु प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट आफ कॉप रेज्ड्यू योजना के संचालन के अनुसार गत वर्ष के टोकन मनी जमा लाभार्थियों को इस वर्ष लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। किसान भाइयों से अपेक्षा है कि इस योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 में दिनांक 31.03.2021 तक जिनकी टोकन मनी जमा हो चुकी है, वह किसान वर्तमान में अवशेष रह गये बिलों को पोर्टल पर अपलोड करते हुए अनुदान का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिन कृषकों द्वारा टोकन मनी जमा करते हुए यंत्र कय कर लिया गया है, वह कृषक पोर्टल पर विल एवं फोटो अपलोड करते हुए यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular