संवाददाता
गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रेतवागाड़ा पोखरा में मछली मारने गए एक बुजुर्ग का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि श्रीनगर बाबागंज के रहने वाले रामरंग अपने घर से जाल लेकर मछली मारने के लिए रेतवागाड़ा पोखरे पर गए हुए थे। मछली मारने के दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूबने से मौत हो गई। कुछ समय बाद उनका शव दिखाई पड़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मृतक की बहू सुगना ने शव का शिनाख्त अपने ससुर रामरंग के रूप में किया। उसने बताया कि उनके ससुर मछली मारने के लिए घर से निकले थे, किन्तु लौटे नहीं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढें : DIG ने किया पुलिस लाइन व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
