जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने पिछले 01 वर्ष से पैरोल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक राज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पैरोल से फरार अभियुक्त गंगाराम पुत्र शिव गुलाम निवासी शीतलगंज ग्रंट थाना छपिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त वर्ष 2016 से गैर इरादतन हत्या के प्रकरण मे जिला कारागार में निरुद्ध था, जिसे पिछले वर्ष कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण 08 सप्ताह पैरोल पर जिला कारागार से 02.04.2020 को रिहा किया गया था। परन्तु अभियुक्त पैरोल समाप्ति की नियत तिथि पर कारागार में उपस्थित न होते हुए फरार हो गया था। इस अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 25 हजार का पुरस्कार भी घोषित किया था।
यह भी पढ़ें : तिरंगा को लेकर राज्यों को जारी नए निर्देश में केन्द्र ने कहा…
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
