संवाददाता
गोंडा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार की शाम एक पेड़ से लटकी हुई एक युवक की लाश बरामद की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान बलरामपुर जिले के सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र के निवासी सुरेन्द्र के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की शाम को झिलाही स्टेशन के निकट बेलहनिया गांव की सीमा पर रेलवे ट्रैक के बगल लगे एक पेड़ में एक युवक की लाश उसी की शर्ट से गले में बंधे फंदे से लटकती पाई गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। उसके जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरेंद्र कुमार (24) पुत्र राम बहादुर चौहान निवासी मुबारकपुर थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर के रूप में की गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : जब SO ने गैंगरेप पीड़िता से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज, निलम्बित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
