Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पेड़ गिरने से छह घंटे अवरुद्ध रहा मार्ग

Gonda News : पेड़ गिरने से छह घंटे अवरुद्ध रहा मार्ग

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। विकास खंड पडरी कृपाल अंतर्गत गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित महादेवा चौराहे के निकट संतोष मिश्रा के घर के सामने बीती गुरुवार/शुक्रवार की रात्रि मे अचानक सड़क के किनारे अर्जुन का पेड़ गिर गया जिससे छह घंटे गोण्डा उतरौला मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके अर्जुन के पेड़ को काटा जिसके बाद मार्ग बहाल हो सका। गनीमत यह रही कि उक्त पेड़ के गिरने से किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई क्योंकि उस वक्त रोड पर सन्नाटा था और पेड़ गिरने से उसके दोनों तरफ ट्रक बस आदि खड़ी हो गई जब पेड़ को काट के हटाया गया तब वह अपने गंतव्य को रवाना हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular