Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन

Gonda News : पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक परिसर में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ब्लॉक इकाई मुजेहना के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह की उपस्थिति में वरिष्ठ काग्रेस नेता जैनुल आब्दीन खाँ की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदय से संबंधित एक मांग पत्र खंड विकास अधिकारी मुजेहना की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक रणधीर सिंह को देकर यह मांग की गई कि केंद्र द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल के मूल्य मे बेतहाशा वृद्धि को तत्काल रोकने, बढे हुए मूल्यों को वापस लेने की मांग की गई, साथ ही साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम की तत्काल रिहाई व अन्य काग्रेसी नेताओं के विरुद्ध लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की भी मांग की गईद्य इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जैनुल आब्दीन खान ने भाजपा सरकार को किसान व मजदूर की विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करके गरीबों की कमर तोड़कर उन्हें कंगाल बनाने पर जुटी हुई है और उसकी कमाई से अपनी जेबे भर रही हैद्य इस अवसर पर इमरान खान, पप्पू, विजय कुमार, माजिद अख्तर खान, अब्दुल खालिद, इश्तियाक, सोनू सिंह, विनय आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular