जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर जनपद में भब्य स्वागत किया गया। राजधानी लखनऊ से बलरामपुर जाते समय जिले के कई कस्बों व स्थानों पर पहले से मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। यह जानकारी देते हुए खुर्शेद अनवर चांद एडवोकेट ने बताया कि जिले की सीमा पर पहुंचने पर कर्नलगंज, बालपुर, एससीपीएम कालेज के सामने हारीपुर, अम्बेडकर चौराहा, बड़गांव, रानी बाजार, इटियाथोक समेत अनेक स्थानों पर उनका भब्य स्वागत किया गया। इटियाथोक में पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य अनवर शकील चौधरी ने भी अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ अपने आवास के निकट उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर कय्यूम खान, अजीम वारसी, बड़कऊ प्रधान, बब्बू सोनी, हसीब खान, इबरार प्रधान, मुजीब प्रधान, आफाक शकील, नजीम प्रधान, संतोष तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : इस नवरात्रि डोली में आएंगी जाएंगी माँ दुर्गा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
