संवाददाता
गोण्डा। वजीरगंज विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। यह जानकारी देते हुए शिक्षक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने वालों में रमेश कुमार, अनिल कुमार कौशल, श्रीमती साबरमती, शिव प्रसाद कनौजिया आदि शामिल रहे। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व को याद किया। उनका 31 अगस्त 2020 को निधन हो गया था। पूरे भारत में उनके सम्मान में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के तेरहवें राष्ट्रपति थे। उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 26 जनवरी 2019 को भारत रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया था।
