Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Gonda News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कर्नलगंज एवं परसपुर में मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तहसील क्षेत्र के कर्नलगंज नगर के भैरव बाबा मन्दिर प्रांगण में पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह (बाबू जी) के श्रद्धांजलि सभा में कर्नलगंज नगर मण्डल भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। परसपुर में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय प्रांगण में परसपुर विकास मंच, संकल्प ग्रामीण विकास फाउण्डेशन एवं सूकरखेत तुलसीधाम विकास मंच आदि सामाजिक संगठनों व भाजपा परसपुर मण्डल के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। इस दौरान भाजपा परसपुर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राम सुन्दर पाण्डेय ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. कल्याण सिंह भारत में सरदार बल्लभ भाई पटेल के बाद दूसरे लौहपुरुष थे जो बिना किसी डर या लालच के धर्म व राष्ट्र की रक्षा में अपने पद व कुर्सी की कुर्बानी देने में नहीं झिझके। कार्यक्रम में परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह, भाजपा के जिला मंत्री संदीप सिंह मोनू, भाजपा परसपुर मंडल अध्यक्ष डा एसपी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम मनोहर तिवारी आदि ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार प्रकट किये।

यह भी पढ़ें :तालिबान बोला, हमले की भूल न करे कोई देश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular