Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी निर्वाचित

Gonda News : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी निर्वाचित

संवाददाता

गोंडा। ब्लाक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) परसपुर के प्रांगण में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का त्रिवर्षीय अधिवेशन व शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह व मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह उपस्थित रहे। अधिवेशन में संगठन के पदाधिकारियां का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पांडेय, मंत्री पद पर अरविंद कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर सतेंद्र मिश्रा चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पांडेय, शिव गोपाल शुक्ला, देशराज सिंह, पवन सोनकर व महिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह चुनी गईं। संयुक्त मंत्री पद पर श्रीनाथ पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय तथा संगठन मंत्री के पद पर अनूप पांडेय चुने गए। मीडिया प्रभारी का दायित्व विश्वनाथ को सौंपा गया। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी के रुप में दिनेश सिंह, अजय शुक्ला व संजय सिंह मौजूद रहे। अधिवेशन में नरेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, श्याम नारायण चतुर्वेदी, दीपक शुक्ला व अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन रघुनाथ पांडेय व संतोष पाण्डेय ने सम्मिलित रूप से किया। अधिवेशन में प्राथमिक संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह अपने पूरी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, मंत्री प्रवीण तिवारी के साथ-साथ गंगा प्रसाद तिवारी, रवि शंकर तिवारी, कृष्णम तिवारी, सत्यव्रत सिंह, श्रीकांत तिवारी, अश्वनी पाठक, कमला खरे, आनंद कौशल श्रीवास्तव, पिंकी सिंह, राधा राठौर, रजनी शर्मा, वंदना मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Gonda News : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी निर्वाचित

यह भी पढें : पढ़ें, क्यों मिलनी चाहिए मैरिटल रेप के दोषी को सजा

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular