संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे जनेश्वर मिश्र के याद में गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्नलगंज स्थित भंभुआ कोर्ट से कर्नलगंज कस्बे के रामलीला मैदान तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकाली गई। रैली के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में भाजपा सरकार की तानाशाही और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ सरकार विरोधी जमकर नारे लगाते हुऐ महंगाई और खुलेआम भ्रष्टाचार के साथ ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार की निंदा की गई। वहीं भंभुआ से कर्नलगंज कस्बे के रामलीला मैदान के पास पहुंचकर रैली का समापन किया गया। रैली में काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : विधानसभा मतदाता सूची में शामिल कराएं अपना नाम
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
