प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनियापुर उपाध्याय गांव में रामलीला मंचन कार्यक्रम में बुधवार को करुआपारा व परसिया बहोरीपुर के पूर्व प्रधान क्रमशः धीरेन्द्र तिवारी व नरेंद्र दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर शुभारंभ किया। औपचारिक शुरुआत के दौर में आरती और स्वागत अभिनंदन एवं उपहार भेंट का कार्यक्रम हुवा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि नरेंद्र दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा इस मंचन से मिलता है। उन्होंने कहा कि नवजवानों को ऐसे आयोजनो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। धीरेंद्र तिवारी ने कहा कि इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है जो अत्यंत ही प्रशंसनीय है। कार्यक्रम का संचालन राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ देवीपाटन क्षेत्र के सचिव नरेंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर मौजूद कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने बताया कि इस गांव की रामलीला काफी प्रसिद्ध है जो 70 वर्षो से यहां होती आ रही है। इस साल इसकी शुरुआत 20 अक्टूबर से हुई और समापन 29 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा। बुधवार के मंचन के आरंभ में प्रबंधक संजय सोनी, दिनेश तिवारी, धनीराम सोनी, राजाराम शुक्ला, राजू शुक्ला, रिंकू तिवारी, महेश शुक्ला आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
