संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज के निवासी पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन को समाजपार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। विशेष सदस्य नामित किये जाने पर शमीम अहमद अच्छन ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी को शिखर तक ले जाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगा तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। उनके मनोनयन पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, एमएलसी महफूज खां, जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू, अरुण कुमार वैश्य नगर अध्यक्ष, जमील रायनी नगर महामंत्री,मुख्तार अब्बासी सभासद, मोहम्मद साबिर सभासद, अब्दुल अजीज सभासद, मोहम्मद रफी सभासद, परवेज आलम सभासद सहित काफी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें शुभकामनाएं देते हुये पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक कोविड संक्रमित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
