रगड़गंज(गोण्डा)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने हेतु क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी कोतवाल तरबगंज संतोष कुमार सरोज व चौकी इंचार्ज रगड़गंज जय हरि मिश्रा ने फोर्स के साथ कस्बा रगड़गंज में पैदल फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शुद्ध रूप से लोगों को पूजा करने की अनुमति है।
उनका कहना यह सरकार ने पूजा पाठ की अनुमति दी है लेकिन पूजा-पाठ को मनोरंजन का साधन ना बनाएं। उन्होंने यह भी कहा सरकार के सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर शांति व्यवस्था कोई भी अड़चन डालेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि डीजे नहीं बजेगा।
पूजा पंडाल पर आवश्यकता से अधिक भीड़ न बटोरें। पूजा करके लोग चलते रहें यही शासन की मंशा है यही होना भी चाहिए और यही होगा। कोई भी व्यक्ति शौहारद बिगाड़ने की कोशिश करेगा वह दंडित किया जाएगा। इस दौरान रज्जन बाबा, कमला प्रसाद मिश्रा, जानकी प्रसाद गुप्ता सहित तमाम क्षेत्रीय लोग भी शामिल रहे।
Gonda News- पूजा पाठ को मनोरंजन का साधन न बनाएं – सीओ
RELATED ARTICLES
