Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पुलिस सुरक्षा में प्रेमी संग गोण्डा पहुंची नोएडा की स्वाति

Gonda News: पुलिस सुरक्षा में प्रेमी संग गोण्डा पहुंची नोएडा की स्वाति

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव की रहने वाली छात्रा स्वाति रविवार को नोएडा पुलिस की सुरक्षा में अपने प्रेमी अनिमेष संग गोण्डा पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा स्वाति को अनिमेष के घर पहुंचा दिया है। उसने नोएडा कोर्ट में अपने परिवार वालों से खुद की जान का खतरा बताया था। इसलिए अनिमेष के घर पर गोण्डा पुलिस निगहबानी कर रही है। बताते चलें कि ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव के पूर्व प्रधान की पौती व स्नानक की छात्रा स्वाति की गोण्डा के रहने वाले अनिमेष तिवारी से फेसबुक चैटिंग के जरिए चार साल पहले दोस्ती हुई थी। फेसबुक से एक दूसरे से जुड़े स्वाति व अनिमेष की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से फेसबुक चैटिंग से बात करते थे। स्वाति 15 सितंबर को नोएडा से गोण्डा पहुंच गई थी। इधर, स्वाति के परिवार वालों ने नोएडा में स्वाति के अपहरण की कहानी बनाकर रोड जाम कर हंगामा किया। साथ ही अपहरण का केस दर्ज कर दिया। नोएडा पुलिस ने जांच शुरू की तो सर्विलांस से स्वाति की लोकेशन गोण्डा में मिली थी। नोएडा पुलिस के गोंडा पहुंचने से पहले ही गोंडा पुलिस ने स्वाति को ढूंढ निकाला। छात्रा स्वाति व अनिमेष को नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया। नोएडा पुलिस ने गोण्डा की अदालत में दोनों को पेश किया था। स्वाति ने अदालत में परिवार वालों से जान का खतरा बताया तो अदालत ने स्वाति को गोंडा पुलिस की अभिरक्षा में नोएडा अदालत तक सुरक्षा मुहैय्या कराने के आदेश किए थे। पुलिस ने जब नोएडा कोर्ट में पेश किया तो स्वाति ने एक बार फिर अपने परिवार के लोगों से जान का खतरा बताया। इस पर नोएडा कोर्ट ने छात्रा स्वाति को पुलिस की सुरक्षा में गोंडा भेजने का आदेश दिया। रविवार को स्वाति और अनिमेष को लेकर नोएडा पुलिस ने गोण्डा मुख्यालय पर पाण्डेय बाजार मोहल्ले में स्थित अनिमेष के घर पहुंचा दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि स्वाति व अनिमेष की सुरक्षा के लिए पाण्डेय बाजार चौकी पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular