Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Gonda News : पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाने व स्वाट टीम ने हत्या व लूट सहित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो वांछित इनामी बदमाशों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसका स्थानीय सीएचसी पर इलाज चल रहा है। एक बदमाश के विरुद्ध महराष्ट्र में भी अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर इटियाथोक थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने इटियाथोक थाना क्षेत्र के बहलोलपुर के बेलवा बहुता गांव के पास बाइक से भाग रहे बदमाशों को घेरकर ललकारा। पुलिस से घिरे दोनों बदमाशों ने टीम पर फायर कर दिया। स्वाट टीम ने बचाव करते हुए बदमाशों पर जवाबी फायरिंग किया, जिसमें एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मौके से फरार हुए बदमाश को भी कुछ दूरी पर घेरकर दबोच लिया गया। उनके कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे सहित आठ जिंदा कारतूस व एक दोपहिया वाहन बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल एक बदमाश का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटियाथोक में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया दोनों शातिर बदमाशों पर 25-25 हजार के इनाम घोषित है। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, एसएसआई राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक नरसिंह, आरक्षी गण पटेल राय, बालेश्वर चौधरी, संजीव वर्मा तथा स्वाट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी, मुख्य आरक्षी श्रीनाथ शुक्ला, आरक्षी गण मुलायम सिंह यादव, राजेन्द्र यादव, अरविन्द कुमार, आदित्य पाल, अमित कुमार यादव, राजू सिंह, अमितेश कुमार सिंह, ह््रदय नरायन दीक्षित शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular