Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक जख्मी

Gonda News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला पुलिस की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) तथा कौड़िया थाने की पुलिस के साथ बीती रात हुए एक मुठभेड़ में तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार उनके पास से चोरी की दो मोटर साइकिलें, तीन अवैध तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। मुठभेड़ में जख्मी हुए एक बदमाश को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कौड़िया थाने तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बीती रात थाना क्षेत्र के बिरवा-कर्नलगंज मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर अशफाक पुत्र नजीर खान निवासी राजा मोहल्ला नई बस्ती थाना कोतवाली नगर, जमुना प्रसाद उर्फ रिंकू उर्फ कालिया पुत्र राम मिलन तथा इमरान पुत्र अकरम निवासी गण ग्राम चिउटीपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ चलाई गई गोली से एक अभियुक्त अशफाक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन अदद अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा दो अदद चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। एसपी के अनुसार, बदमाशों के खिलाफ स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढें : रिकवरी एजेंट के हत्यारोपी को पैर में लगी गोली

Gonda News : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular