संवाददाता
बेलसर, गोण्डा। बारावफात के अवसर पर स्थानीय कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज तथा चौकी इंचार्ज रगड़गंज जय हरी मिश्रा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जताया। अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाएं। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ चाक चौबंद है। चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस समूचे क्षेत्र में लगातार नजर रखे हुए है।
यह भी पढ़ें : SDM के निर्देश पर छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा 956 बोरी सरकारी अनाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
