Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुलिस ने किया हत्याकाण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Gonda News : पुलिस ने किया हत्याकाण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने बुधवार को एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रदीप मौर्या पुत्र स्व. विजय कुमार मौर्या ग्राम मछमरवा और माया राम यादव पुत्र सन्तराम यादव गोली धुसवा मौजा धुसवा थप्पा हथिनी छपिया शामिल हैं। पुलिस कार्यालय में बुधवार को एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी मायाराम के विरुद्ध बस्ती और जिले के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए सूजे को भी बरामद कर लिया है।
एसपी ने बताया कि 22 जुलाई की रात थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मछमरवा के निवासी रामबरन मौर्या की गले में सूजे से वार करके हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र विनय कुमार मौर्या द्वारा थाना छपिया में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। यहां चार्ज संभालने के बाद एसपी ने घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है। निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल सूजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रदीप ने हिस्ट्रीशीटर मायाराम के साथ मिलकर भूमि रंजिश के चलते रामबरन मौर्या की हत्या करने की बात स्वीकार की। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष छपिया संजय कुमार तोमर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश मणि मिश्रा, उप निरीक्ष्रक अरुण राय, राकेश व डोरीलाल गंगवार तथा आरक्षी गण सचिन यादव, अभिषेक कुमार व बृजानन्द विश्वकर्मा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular