Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुलिस चौकी का सिपाही कोरोना संक्रमित

Gonda News : पुलिस चौकी का सिपाही कोरोना संक्रमित

संवाददाता

कटरा बाजार, गोण्डा। जनपद में बढ़ रहे कोरोना केस लोगो के लिए चिंता का विषय है। अब आए दिन कोरोना महामारी डॉक्टर व पुलिस कर्मियों को अपने चपेट में ले रहा है। मंगलवार देर रात जनपद की कोरोना रिपोर्ट में कटरा बाजार थाना अंतर्गत पहाड़ापुर पुलिस चौकी का एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि संक्रमित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था। हाल में ही उसने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी मंगलवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी क्योकि संक्रमित पुलिसकर्मी क्षेत्र में लगातार ड्यूटी कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पहाडापुर पुलिस चौकी का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसको इलाज के लिए लेवल वन में शिफ्ट करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular