Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया...

Gonda News : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

27 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा प्रदर्शन

संवाददाता

तरबगंज, गोण्डा। पुरानी पेंशन बहाल करने के प्रति सरकारें गम्भीर नहीं है। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें अपने शांतिपूर्ण आन्दोलन को और तेज करना होगा। यह बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने ब्लॉक संसाधन केंद्र तरबगंज पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आर-पार के संघर्ष का आवाहन किया। तरबगंज ब्लॉक अध्यक्ष बलवन्त सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगामी 27 दिसम्बर को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में ब्लॉक तरबगंज से अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों को प्रतिभाग कराने का संकल्प व्यक्त किया। मंत्री दिनेश कुमार मिश्र ने सरकार को शिक्षक समस्याओं के निस्तारण मे विफल बताया।

Gonda News : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ध्रुव नरायन पाण्डेय, संयुक्त मंत्री शिव कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने शिक्षकों की एकजुटता पर बल दिया। उपाध्यक्ष सुनीता पाण्डेय, सर्वदेव शुक्ल, मनोज मिश्र, डॉ. अरुण सिंह, मैथिली शरण उपाध्याय, संयुक्त मंत्री शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय, संगठन मंत्री संजय सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रचारमंत्री ज्ञानचन्द यादव, परवीन गुप्ता, स्मृति राय, ओनम देवी, शक्ति कुमार, लक्ष्मी दत्त त्रिपाठी, महेन्द्र प्रताप सिंह, नरसिंह नरायन मिश्र, पवन तिवारी, अतुल, उमेश पाण्डेय, सुनील मौर्य सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। धरने के बाद शिक्षकों ने जुलूस निकालकर उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा।

Gonda News : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular