Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पुण्य तिथि पर याद किए गए राम विलास पासवान

Gonda News: पुण्य तिथि पर याद किए गए राम विलास पासवान

अम्बेडकर के सपनों को राम विलास ने किया साकार : मनोज पाठक

संवाददाता

गोण्डा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकजन शक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान की प्रथम पुण्य तिथि पर चौधरी चरण सिंह फील्ड हास्टल में शुक्रवार को प्रदेश सचिव डा. कल्पराम त्रिपाठी के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाठक ने स्वर्गीय पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के दलित समाज के उत्थान व समाज में उनके सम्मान को सुरक्षित करने का सपना केन्द्रीय मंत्री के रूप में रामविलास पासवान ने साकार किया। श्री पासवान आजीवन दलित अनुसूचित व असहाय वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। लोजपा के प्रदेश सचिव व सदर विधानसभा प्रभारी डा. कल्पराम त्रिपाठी ने कहा कि संचार क्रांति के जनक के रूप में स्वर्गीय पासवान ने देश को एक सूत्र में बांधा। हम लोजपा कार्यकर्ता उनके सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में सर्वसमाज के हित में संघर्ष जारी रखेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष जयशंकर गौतम ने दिवंगत पासवान को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सदियों से दबे कुचले दलित अनुसूचित समाज व गरीब मजलूमों को स्वर्गीय पासवान के रास्ते पर चलकर ही न्याय मिल सकेगा। श्रद्धांजलि सभा में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं व महिला नेताओं समाजसेवियों ने दिवंगत नेताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल सिंह संतराम विश्वकर्मा, रामकेवल, विश्वकर्मा, ननके गौतम, राशिद खान, जाहिद खा, सुनील कुमार तिवारी, शशांक मिश्र, कुसुम पाण्डेय, पूजा कश्यप, अनीता गौतम, पुष्पा पाण्डेय, फिरोज, जायदा खातून, चांदनी एवं दीपिका बनर्जी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें : महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दूसरी बार हाउस अरेस्ट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular