Friday, March 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : पीड़ित परिवार के घर सभासद ने पहुंचाई सब्जी

Gonda News : पीड़ित परिवार के घर सभासद ने पहुंचाई सब्जी

कल्बे आबिद ‘मोजिस’

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री व पटेल नगर पश्चिमी वार्ड की सभासद श्रीमती वंदना गुप्ता अपने मोहल्ले के पीड़ितों की सेवा के लिए दिन रात काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पटेल नगर पश्चिमी वार्ड में कोरोना मरीज आए दिन पाए जा रहे हैं। समाज के दबे कुचले व कमजोर वर्ग के लोगों को अनेक प्रकार के सहयोग की जरूरत होती है। मोहल्ले का सभासद होने के नाते उन सभी का हर संभव मदद करना मेरा फर्ज व धर्म है। उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रही हूं। उन्होंने कहा कि संकट में आए व्यक्तियों की सेवा मेरे व मेरे पति विकास जायसवाल द्वारा की जाती रहेगी। मुझे इस बात की परवाह नहीं है, कि कोई क्या कहेगा। वंदना ने बताया कि उनके पति आज मुख्यालय पर नहीं हैं। उन्होंने फोन पर मुझे सूचना दिया कि मोहल्ले के एक पीड़ित परिवार को सहयोग चाहिए। उस परिवार को सब्जी की आवश्कता थी। मैंने तत्काल सब्जी खरीद कर उसके घर तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि मुझे इंसानियत व मानवता की सेवा करने में आनंद आता है। आज वह परिवार असहाय महसूस कर रहा था, किन्तु थोड़ी सी मदद से उसे राहत मिली। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि वे कोरोना पीड़ित व्यक्तियों व उनके परिवारों का हौसला अफजाई करें। उनका मनोबल न तोड़ें, क्योंकि कोरोना का शिकार कोई भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड की सभासद होने के नाते मेरी जहां भी जरूरत होगी, हम लोगों की मदद के लिए खड़े रहेंगे, क्योंकि मानव जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है और सेवा करने का मौका सौभाग्य से मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular