Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पीपल का पेड़ ढ़हा, शनिदेव मंदिर क्षतिग्रस्त

Gonda News: पीपल का पेड़ ढ़हा, शनिदेव मंदिर क्षतिग्रस्त

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कर्नलगंज कस्बा स्थित भैरवनाथ मंदिर परिसर में स्थित शनिदेव स्थान पर पीपल का पेड़ गिरने से मन्दिर क्षतिग्रस्त हो गया तथा मन्दिर में स्थापित शनिदेव की प्रतिमा खण्डित हो गयी। गनीमत यह रही कि भीषण बारिश होने की वजह से इस दौरान वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। भैरवनाथ मंदिर के महंत रमाशंकर गिरी का कहना है कि भोर से ही बारिश हो रही थी। शनिदेव मंदिर कई वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष के नीचे बनाया गया था जिसमें जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण वृक्ष के आसपास जलभराव रहता था जिससे जड़ें कमजोर पड़ गई थी। पिछले पेड़ की जड़ें बहुत कमजोर हो चुकी थी और आसपास दरार आ गई थी। भैरवनाथ महंत ने बताया कि भैरवनाथ बाबा की कृपा के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इस मंदिर का निर्माण लगभग तीन वर्ष पूर्व कस्बे के कन्हैया वैश्य द्वारा करवाया गया था। शनिदेव की खंडित मूर्ति को सरयू नदी में विसर्जित करवा दिया गया।

यह भी पढ़ें : इंटर कॉलेज की मान्यता होगी रद्द, FIR के आदेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular