संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंडित परसिया निवासी कन्हैया लाल यादव अपनी पत्नी रानी सरंगा (50) के साथ शनिवार रात नौ बजे खेत की रखवाली करने के लिए घर से जा रहे थे। रास्ते में अचानक पीपल का पेड़ दंपत्ति के ऊपर गिर गया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई तथा कन्हैया लाल को गंभीर चोटें आई हैं। घायल कन्हैया लाल का इलाज मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर हल्का लेखपाल ने पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली है उन्होंने बताया है की पुलिस को घटना के सम्बन्ध में अवगत करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 4 DM समेत 31 IAS एवं 35 IPS अधिकारियों के तबादले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
