Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पीएम ने कौशल विकास के प्रशिक्षुओं को किया सम्बोधित

Gonda News: पीएम ने कौशल विकास के प्रशिक्षुओं को किया सम्बोधित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह, आत्म निर्भर नारी शक्ति व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के प्रशिक्षार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया। इसी क्रम में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना केन्द्र में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्र पर उपस्थित समस्त प्रशिक्षार्थियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं में उद्यमशीलता का दायरा बढ़ाने के लिए, आत्म निर्भर भारत के संकल्प में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए आज बड़ी आर्थिक मदद जारी की गयी है। कोरोना काल में जिस प्रकार से हमारी बहनों ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश वासियों की सेवा की वह अभूतपूर्व व अतुलनीय है। मास्क और सेनेटाईजर बनाना हो, जरूरतमन्दों तक खाना पंहुचाना हो, जागरूकता का काम हो, हर प्रकार से आपके सखी समूहों का योगदान अतुलनीय रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार युक्त प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना संचालित की जा रही है। इस अवसर पर समाज सेविका व एलबीएस पीजी कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह, संस्था के केन्द्र प्रबन्धक दिवाकर विक्रम सिंह, प्रोजक्ट हेड विवेक सरन, प्रशिक्षक कृष्ण कुमार, विवेकानन्द, पुष्पेन्द्र सिंह, पिंटू कुमार, काउंसलर श्वेता मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।

Gonda News: पीएम ने कौशल विकास के प्रशिक्षुओं को किया सम्बोधित

यह भी पढ़ें :  सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘हाथ में जूता लिए’ एसडीएम!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular