Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पहाड़ापुर में नहीं होगी चकबंदी, प्रस्ताव पास

Gonda News: पहाड़ापुर में नहीं होगी चकबंदी, प्रस्ताव पास

संवाददाता

गोण्डा। ग्राम पंचायत पहाड़पुर में चकबंदी से संबंधित खुली बैठक हुई। कर्नलगंज तहसील के ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में चकबन्दी की एक खुली बैठक जनता के बीच सहायक चकबन्दी अधिकारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उपस्थित जनता जनार्दन ने चकबन्दी का विरोध करते हुए सर्व सम्मति से पहाड़ापुर गांव में चकबन्दी नहीं लागू करने का फैसला लिया, जिसके आधार पर अधिकारियों ने जनता का फैसला स्वीकार करते हुए चकबन्दी निरस्त करने का फैसला लिया। इस मौके पर चकबन्दी कानूनगो, लेखपाल, पेशकार, प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव, हिन्दू युवा वाहिनी के अजय कुमार श्रीवास्तव, आचार्य मनोज कुमार शुक्ला, अवधेश गोस्वामी, हेमन्त शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, गुलजारी गोस्वामी सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : ‘इडा’ तूफान की तबाही, 14 लोगों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular