Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पर्यावरण संरक्षण के लिए लायंस क्लब ने रोपे पौधे

Gonda News: पर्यावरण संरक्षण के लिए लायंस क्लब ने रोपे पौधे

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। ‘सांसें हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम’ स्लोगन के साथ गुरुवार को लायंस क्लब गोंडा अवध के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आवास विकास-फेज टू के प्रेरणा पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जनोपयोगी औषधीय वृक्ष लगाए गए। इससे पहले लायंस क्लब गोण्डा अवध की बोर्ड बैठक में लाइनस्टिक ईयर 2021-22 के कार्यक्रमों का एजेंडा तय किया गया तथा वर्ष भर क्लब द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें मुख्य रुप से वृक्षारोपण एवं रक्तदान के कार्यक्रम बढ़ चढ़कर कराने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में आवास विकास के प्रेरणा पार्क में क्लब के निदेशक व एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन नरेंद्र सिंह चावला के जन्म दिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी लॉयन सदस्यों ने संकल्प लिया कि अपने नज़दीकियों एवं रिश्तेदारों को यह संकल्प दिलाएंगे कि अपने जीवन में कम से कम प्रति वर्ष एक वृक्ष अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल भी करें। कार्यक्रम के संयोजक व निदेशक लॉयन दिलीप सिंह ने कहा कि महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की समस्या से पूरा देश परेशान हो चुका है। वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। इसी संकल्प के साथ भविष्य में और भी वृक्षारोपण कार्यक्रम कराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लॉयन फरहान अहमद, सचिव लॉयन हरिकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष लॉयन जितेंद्र गोयल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन मनीष दुबे, लॉयन रमेश सिंह, लॉयन सुदेश मोहन, लॉयन सुनील नेवटिया, लॉयन आलोक कुमार सिन्हा, लायन राजेश जायसवाल, लायन नितिन सिंधी, लॉयन ओमी सिंधी, लायन सुमित अग्रवाल एवं क्लब के नए युवा सदस्य लॉयन ईशा सिंह, लॉयन सिमरन चावला व कॉलोनी के लोगों ने विशेष रूप सहयोग किया।

Gonda News: पर्यावरण संरक्षण के लिए लायंस क्लब ने रोपे पौधे

यह भी पढ़ें :  नोएडा अथारिटी के आंख, नाक, कान और चेहरे तक से टपकता है भ्रष्टाचार-सुप्रीम कोर्ट

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular