संवाददाता
गोण्डा। विधानसभा कर्नलगंज व तरबगंज की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अध्यक्षता में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर व किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज में आयोजित हुई। बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुख की मदद से पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी। संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए डा. सिंह ने बूथ सत्यापन को लेकर विशेष रूप से प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर बूथ सत्यापन अधिकारी को प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत जतायी। उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति का हर सदस्य सक्रिय हों व समिति में सभी जातियों का समायोजन हो। यह कार्य 30 अगस्त तक पूरा कराना होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए एक प्रमुख कार्यकर्ता की भी तैनाती होगी पन्ना प्रमुख की भूमिका में पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा। पार्टी स्तर से नामित होने वाले ऐसे सभी पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आगामी 25 सितंबर को प्रस्तावित है। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठक करना भी अनिवार्य होगा। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की जाए। बैठक में विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : गोण्डा-लखनऊ के बीच सवारी गाड़ियों का संचलन जल्द
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
