Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: पत्रकार के प्रयास से अभिभावकों को जल्द मिल गया खोया...

Gonda News: पत्रकार के प्रयास से अभिभावकों को जल्द मिल गया खोया बच्चा

संवाददाता

गोण्डा। जिला महिला अस्पताल से भटकर एक बच्चा शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के समीप पहुंच गया था, जिसे एक वरिष्ठ पत्रकार के सहयोग से पुलिस वालों ने उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार, आज दिन में एक बच्चा भटक कर स्टेशन पर की तरफ जा रहा था। जनता मेडिकल हाल के पास पत्रकार कल्बे आबिद की नजर उस बालक पर पड़ी तो उससे पूछताछ किया। जल्द ही आभास हो गया कि वह अपने अभिभावकों से गुम हो गया है। उन्होंने तत्काल 1098 पर फोन कर चाइल्ड केयर को सूचित किया, जहां से बताया कि आप बच्चे को स्थानीय पुलिस को सौंप दें। पत्रकार उस बच्चे को लेकर थाना कोतवाली नगर गए, जहां मौजूद बड़गांव पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश पांडेय, सिपाही अखिलेश यादव, अंकिता व सरिता आदि ने बच्चे से उसका नाम, माता-पिता का नाम जानने की कोशिश की। उसने यह तो बता दिया लेकिन और कुछ भी नहीं बता पा रहा था। उधर बच्चा खो जाने पर उसके अभिभावकों ने जिला महिला चिकित्सालय के निकट गुरुनानक पुलिस चौकी से सम्पर्क किया। यहां के प्रभारी उप निरीक्षक संजीव सिंह अपनी टीम के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए। इस बीच बच्चे के कोतवाली नगर में होने की सूचना पर सभी ने राहत की सांस की। इस बीच 1098 की टीम भी आ गई और उसने लिखा-पढ़ी के उपरान्त बच्चे को उसके अभिभावकों को सौंप दिया। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें : पत्रकार की हत्या में 14 को उम्रकैद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular